NIA की आठ राज्यों में छापामारी में बिश्नोई गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार

वेब डेस्क।  राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने छापामारी के बाद खालिस्तानी और गैंगस्टर नेटवर्क का खुलासा किया है। एनआईए ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बराड़ के लिए काम करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने लकी खोखर, लखवीर सिंह, हरप्रीत, दलीप बिश्नोई, सुरिंदर और हरि ओम को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एनआईए ने मंगलवार को 8 राज्यों के 76 ठिकानों पर छापेमारी की थी। एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, एमपी, गुजरात और महाराष्ट्र में कार्रवाई की।

बता दें कि सितंबर के पहले हफ्ते में तीन एफआइआर दर्ज करने के बाद ये एनआईए ने पांचवी छापेमारी की। एजेंसी ने इस दौरान बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण, कारतूस, नौ पिस्तौल और राइफल के साथ ही 2.3 करोड़ कैश बरामद किया है। जेलों में बंद गैंगस्टरों से पूछताछ और सुबूतों के आधार पर एनआईए ने रेड का फैसला किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।