टीआरपी। A 200-bed hospital will be built in the state : राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। वर्षों से अधूरा पड़ा कोरिया जिले के बैकुंठपुर का 200 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय भवन अब शीघ्र ही पूरा होगा। राज्य शासन ने मुख्य बजट वर्ष 2025-26 में शामिल करते हुए अस्पताल भवन के शेष निर्माण कार्य हेतु 22 करोड़ 59 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला खनिज संस्थान न्यास (डी.एम.एफ.) मद से इस परियोजना के लिए 35 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। इसके तहत छह किस्तों में सिर्फ 13 करोड़ रुपए ही निर्माण एजेंसी को जारी किए गए। इसी बीच कोरिया जिले के विभाजन और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के गठन के कारण डी.एम.एफ. मद से राशि आवंटन नहीं हो सका और बजट के अभाव में निर्माण कार्य ठप हो गया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि अब 22 करोड़ 59 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के साथ ही 200 बिस्तरीय जिला चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ होगा। इसके पूर्ण होने से कोरिया जिले सहित सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

See also  अब पैरंट्स की आवाज में कहानी सुनाएगा गूगल, लॉन्च किया नया असिस्टेंट फीचर

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।