टीआरपी डेस्क। खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के चीफ अमृतपाल सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया है। पंजाब पुलिस ने भगोड़े अमृतपाल सिंह को मोगा से गिरफ्तार किया है। बता दें कि अमृतपाल 18 मार्च से फरार चल रहा था। पुलिस उसके चाचा और कई सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पंजाब पुलिस ने की पुष्टि

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी की पुष्टी की है। पुलिस ने बताया कि अमृतपाल को मोगा से गिरफ्तार किया गया है। आगे जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से फेक न्यूज शेयर ना करने को भी कहा है।

jagran

ऐसी जानकारी है कि अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा। डिब्रूगढ़ में उससे पूछताछ की जाएगी। अमृतपाल को हिरासत में लिए जाने की तस्वीर भी सामने आई है। समचार एजेंसी एएनआई ने अमृतपाल की ताजा तस्वीर ट्वीट की है।

jagran

अमृतपाल सिंह को गिरफ्तारी से पहले रोडेवाला गुरुद्वारा में देखा गया था। इसके बाद मुक्तसर पुलिस उसे अपने साथ ले गई। ये वीडियो रविवार तड़के चार बजे का बताया जा रहा है।

बता दें कि पंजाब पुलिस को चकमा देकर अमृतपाल 18 मार्च को फरार हो गया था। उसकी तलाशी में कई जगह छापेमारी भी की गई। वहीं अमृतपाल की गिरफ्तारी से पहले उसकी पत्नी किरणदीप कौर को पुलिस ने इसी शुक्रवार को हिरासत में लिया था। किरणदीप कौर को अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।