भारत बायोटेक

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन की संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के जरिए सप्लाई को सस्पेंड कर दिया है। निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने और सुविधाओं को अपग्रेड करने के मकसद से डब्लयूएचओ की ओर से यह फैसला लिया गया है। डब्ल्यूएचओ के एक बयान के अनुसार वैक्सीन प्राप्त करने वाले देशों से उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है, लेकिन यह साफ नहीं है कि उचित कार्रवाई क्या होगी।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि टीका प्रभावी है और सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है, लेकिन निर्यात के लिए उत्पादन को स्थगित करने से कोवैक्सिन की आपूर्ति बाधित होगी। यह निलंबन 14 से 22 मार्च तक डब्ल्यूएचओ पोस्ट इमरजेंसी यूज लिस्टिंग निरीक्षण के परिणामों के जवाब में है। वैक्सीन निर्माता ने भी निर्यात के लिए कोवैक्सिन के उत्पादन को निलंबित करने की अपनी प्रतिबद्धता का संकेत दिया है।

इससे पहले दवा निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने कहा था कि वह अपनी सभी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में कोविड-19 के टीके कोवैक्सीन के उत्पादन को अस्थायी रूप से कम कर रहा है। कंपनी ने कहा कि खरीद एजेंसियों को आपूर्ति संबंधी दायित्वों को पहले ही पूरा कर लिया है और मांग में कमी रहने का अनुमान है। इस स्थिति में प्रोडक्शन घटाने का फैसला हुआ है।

See also  Navratri 2025:: नवरात्रि में कैसे तय होती है माता की सवारी?

भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा कि आने वाली अवधि के लिए कंपनी रखरखाव, प्रक्रिया और सुविधा अनुकूलन गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान टीके के निरंतर उत्पादन के लिए सभी मौजूदा इकाइयों को कोवैक्सीन के निर्माण के लिए पुनर्निर्मित किया गया था। इसलिए इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को उन्नत बनाने के लिए काम करना जरूरी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।