Big News

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद से मध्य प्रदेश का सियासी पारा उबाल पर है। भाजपा ने राजा के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। उधर, कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो रही है।

कांग्रेस नेता के आपत्तिजनक बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने पटेरिया के बयान का वीडियो ट्वीट किया है। अमित मालवीय ने लिखा कि कांग्रेस में तेजी से हताशा बढ़ रही है।

FIR दर्ज करने के निर्देश

उधर, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एसपी को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, भाजपा नेता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस नेता समाज को विभाजित करने का काम कर रहे हैं। शाम तक उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।