Big News

टीआरपी डेस्क। चुनाव आयोग त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ तीनों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को जबकि मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। 2 मार्च को तीनों राज्यों में मतगणना होगी।

बता दें कि नगालैंड में 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है और यहां चुनावी हिंसा भी ज्यादा नहीं होती। हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।