पाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. लाहौर से कराची जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ये हादसा कराची एयरपोर्ट के पास हुआ है. ये हादसा कराची में लैंडिंग से ठीक पहले हुआ है. बताया जा रहा है विमान में 90 यात्री सवार थे.

पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि फ्लाइट A-320, 90 यात्रियों को लेकर जा रही थी. विमान लाहौर से कराची जा रहा था और मालिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं. एंबुलेंस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना के 192 नए केस समेत देश में मिले 29689 नए मरीज... 42,363 ने दी कोरोना को मात

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।