कन्टेनमेंट जोन
BREAKING : रायपुर में अविनाश आशियाना और उरला कन्टेनमेंट जोन घोषित

रायपुर। कलेक्टर एंव जिला दण्डाधिकारी, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन और कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी दिशा निर्देशों के अनुरूप जिला रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 08 के अंतर्गत अविनाश अशियाना (थाना-कबीर नगर) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

तय की गई परिसीमाएं

कंटेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व और पश्चिम में अविनाश अशियाना आवासीय काॅलोनी की बाउड्रीवाल, उत्तर में अविनाश अशियाना की बांउड्रीवाल एवं खाली जमीन तथा दक्षिण में अविनाश अशियाना आवासीय कालोनी का मुख्य द्वार तक निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि यहां 5 से अधिक नए कोरोना पाॅजिटिव केस पाए गए है।

कलेक्टर एंव जिला दण्डाधिकारी, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन और कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी दिशा निर्देशों के अनुरूप जिला रायपुर में नगर पंचायत अभनपुर के अंतर्गत ग्राम उरला (थाना- अभनपुर) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

5 से अधिक नए कोरोना पाॅजिटिव केस पाए गए

कंटेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में गायकवाड के मकान तक ,पश्चिम में भागीरथी के मकान तक, उत्तर में कोविड मरीज का मकान तथा दक्षिण में पी.एल.साहू का मकान तक निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि यहां 5 से अधिक नए कोरोना पाॅजिटिव केस पाए गए है।

See also  इंडियन आइडल-3 के विजेता प्रशांत का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर…

सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा, जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज करेंगे। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।