A symbolic view of gold jewelry and gleaming coins.
New prices for gold and silver are determined amidst the daily fluctuations in the bullion market.

टीआरपी डेस्क। लगातार रिकॉर्ड बना रही कीमती धातुओं की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कारोबार शुरू होते ही सोना और चांदी दोनों के दाम तेजी से क्रैश हो गए। सबसे अधिक गिरावट चांदी की कीमतों में देखी गई, जो करीब 24,000 रुपये तक सस्ती हो गई। वहीं, सोने की कीमत में भी प्रति 10 ग्राम 8,000 रुपये से ज्यादा की कमी आई है।

चांदी की कीमतों में आई गिरावट की बात करें तो बीते कारोबारी दिन गुरुवार को यह इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गई थी। गुरुवार को चांदी 3,99,893 रुपये पर बंद हुई थी, लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 23,993 रुपये टूटकर 3,75,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। यदि गुरुवार के उच्चतम स्तर 4,20,048 रुपये से तुलना की जाए, तो चांदी एक ही दिन में 44,148 रुपये तक सस्ती हुई है।

See also  छत्तीसगढ़ से बेटे आयुष का BCCI की अंडर-19 टीम में हुआ सलेक्शन, U-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी दी जा सकती है जगह

सोने के भाव में भी शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को सोना बढ़त के साथ 1,83,962 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन शुक्रवार को 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना बाजार खुलते ही 8,862 रुपये की गिरावट के साथ 1,75,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। अपने ऑल टाइम हाई लेवल 1,93,096 रुपये के मुकाबले सोने की कीमतों में अब तक 17,996 रुपये की कमी आ चुकी है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और मुनाफे की वसूली के कारण कीमतों में यह बड़ा बदलाव आया है।