bank recruitment
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जुलाई को रोजगार कार्यालय रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित की जा रही हैं ।

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 जुलाई को रोजगार कार्यालय रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित की जा रही हैं । इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक आई.सी.आई.सी.आई. बैंक अकादमी द्वारा सेल्स ऑफिसर के 40 पदों और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस के व्यवशय विकास अधिकारी के 200 पदों पर स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जानी है।

रोजगार कार्यालय उप संचालक के अनुसार उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 19 जुलाई को अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे।

See also  TMC MP Resigns : ममता बनर्जी को लगा तगड़ा झटका, एक और बड़ा इस्तीफा