दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं COVID19 के मामले, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, सभी मामले हल्के और बिना लक्षण वाले - सीएम केजरीवाल

टीआरपी डेस्क। दिल्ली में COVID19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। यह कहना है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। उन्होंने शहर में कोरोना के चलते बिगड़ रहे हालात को देखते हुए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस ली।

मीडिया के समक्ष उन्होंने कहा कि फिलहाल शहर में एक्टिव केस 6360 हैं। आज 3100 नए मामले सामने आने की उम्मीद है। कल राजधानी के आस्पतालों के 246 बेड ही भरे थे। कोरोना के जितने भी मरीज आ रहे हैं वे सभी हल्के और बिना लक्षण वाले हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अभी तक अस्पतालों में केवल 82 ऑक्सीजन बेड भरे हुए हैं। दिल्ली में मरीजों के लिए 37,000 बेड की व्यवस्था कर ली गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।