रायपुर। CG Politics : राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस ने प्रदेशभर के दिग्गज आदिवासी नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों और आदिवासी समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों की एक बेहद महत्वपूर्ण और बैठक बुलाई गई। इस महामंथन में आदिवासियों के ‘जल, जंगल और जमीन’ पर बढ़ते संकट, लगातार हो रहे कथित शोषण, विस्थापन तथा उनके संवैधानिक और परंपरागत अधिकारों पर हो रहे हमलों को लेकर तीखी चर्चा हुई। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से 10 बिंदुओं पर महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक प्रस्ताव पारित किए गए, जो आने वाले दिनों में साय सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, PCC अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।

जानिए क्या है खास ?

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।