बलरामपुर। CG School Closed: छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में ठंड ने अचानक तीखा रूप ले लिया है। लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले में विद्यार्थियों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

12वीं तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार बलरामपुर जिले में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे। यह आदेश केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं है, बल्कि सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों पर भी समान रूप से लागू होगा। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि किसी भी श्रेणी का स्कूल इस आदेश से बाहर नहीं रखा गया है।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी आयोजित

हालांकि स्कूलों में अवकाश रहेगा, लेकिन 10वीं और 12वीं की चल रही प्रैक्टिकल परीक्षाओं पर इस आदेश का कोई असर नहीं पड़ेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सभी शिक्षक और विद्यालय कर्मियों को स्कूल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके।

See also  Train Cancellation List: रायपुर-नागपुर रूट की ये ट्रेनें 10-11 को रद्द, यहां देखें लिस्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।