कोरोना काल के बीच कल से शुरू हो रहा चैत्र नवरात्रि, घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
कोरोना काल के बीच कल से शुरू हो रहा चैत्र नवरात्रि, घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

टीआरपी डेस्क। इस वर्ष चैत्र नवरात्र पूरे नौ दिनों का है, जो मंगलवार यानी 13 अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल तक रहेगा। हर बार की तरह इस बार भी नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी।

हालांकि लगातार दो बार से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर चैत्र मास की नवरात्रि में मंदिरों में पूजा-पाठ बंद हैं। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार केवल घरों में ही पूजा-पाठ होगा।

कलश स्थापना का शुभ मूहूर्त

  • 13 अप्रैल : सूर्योदय 5:43 से सुबह 8:46 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12: 24 बजे तक

यह होगा असर

ज्योतिषी आचार्य दिवाकर मणि त्रिपाठी के अनुसार, भगवती के घोड़े पर आने से भारत में राजनैतिक उथल-पुथल और प्रजा तथा सैनिक को कष्ट संभव है। भगवती का गमन मानव स्कंध पर होने से भारत में शुभता और सुख शांति का आगमन होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।