छत्तीसगढ़: सिम्स के एक डॉक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव, रोजाना देखते हैं 200 से ज्यादा मरीज

बिलासपुर। रोजाना 200 से ज्यादा मरीजों को देखने वाले सिम्स में स्किन विभाग के एचओडी डॉ. जेपी स्वाइन कोरोना संक्रमित मिले हैं। डॉक्टर स्वाइन के पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

साथ ही डॉक्टर स्वाइन से इलाज करवाने पहुंचे मरीज भी बेहद चिंतित हैं। डॉक्टर के संपर्क में आने वाले सभी डॉक्टरों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। वही जांच के लिए सैंपलों को लैब भेज दिया गया है।

अस्पताल कर्मचारियों में भय का माहौल तो है ही अब पिछले कुछ दिनों में डॉक्टर के पास उपचार के लिए पहुंच चुके मरीजों की भी चिंता बढ़ गई है। बता दें कि प्रदेश में कल 40 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी और 29 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  नशे में धुत आरक्षक! बोला- आज थोड़ा ज़्यादा हो गया… अब नहीं पिऊंगा, देखें Video

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।