स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 - इंदौर की सफाई व्यवस्था का अध्ययन करने के बाद भी टॉप 10 की लिस्ट से राजधानी बाहर

रायपुर। मई माह में स्मार्ट सिटी इंदौर की सफाई व्यवस्था का अध्ययन करने के बावजूद राजधानी रायपुर स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो चुकी है। बता दें कि रायपुर के पार्षद, एल्डरमैन और महापौर इंदौर, चंडीगढ़ और मोहाली से सफाई का पाठ पढ़ के वापस लौट चुके हैं।

इस बारे में शहर के महापौर एजाज़ ढेबर ने कहा कि मैं खुलकर स्वीकार करता हूं कि स्वच्छता सर्वेक्षण में हमारे रायपुर शहर की रैकिंग 6 से पीछे खिसककर 11 पर पहुंच गई है। मगर आज भी हमारा लक्ष्य नंंबर 1 पर आने का है। जनता का पूर्ण सहयोग रहा तो आने वाले साल में हम नंबर 1 पर भी पहुंंच जाएंगे।

नगर निगम मुख्यालय में आज प्रेस वार्ता में महापौर एज़ाज ढेबर ने कहा कि 2022 की स्वच्छता रैकिंग में 10 लाख से ऊपर जनसंख्या के शहरों में रायपुर को 11 वां स्थान प्राप्त हुआ है। 2021 की स्वच्छता रैकिंग में रायपुर छठवें नंबर पर था। हम 11 वें नंबर को भी स्वीकार करते हैं। स्वच्छता में अच्छी रैकिंंग पाने के लिए हमने पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा मेहनत की थी। हम टॉप 5 में आना चाह रहे थे।

See also  उन्नत भारत अभियान के तहत कलिंगा विश्वविद्यालय का समुदाय-समृद्ध दान अभियान

इसके उलट टॉप 10 से ही बाहर हो गए। यह सोच का विषय है। लगता है लोगों में जागरुकता की कमी है। जब तक जनभागेदारी नहीं होगी यह लड़ाई हम नहीं जीत पाएंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण में जो पब्लिक फीडबैक लिया गया वहीं पर जाकर हम कट गए। हमारी दौड़ हमेशा से 10 या 11 नंबर की नहीं बल्कि पहले नंबर की रही है। यह भी सच है कि सफाई के लिए हमारे यहां संसाधनों की कमी है। इंदौर एवं चंडीगढ़ जैसे शहरों में जहां क़रीब 40 स्वीपिंग मशीनें हैं, वहीं हम रायपुर में 4 मशीन से ही काम चला रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।