संसद के बजट सत्र

टीआरपी डेस्क। संसद के बजट सत्र शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं लेकिन इस बीच संसद भवन के सैकड़ों कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसके चलते तय समय पर बजट सत्र को संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती हो सकती है।

संसद भवन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक तीसरी लहर के दौरान पिछले एक महीने में संसद भवन के 718 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर पिछले दो सप्ताहों के दौरान संक्रमित हुए हैं। 9 जनवरी तक करीब 400 कर्मी कोरोना संक्रमित थे लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा 700 पार कर गया है। पिछले तीन दिनों में ही करीब 43 फीसदी की वृद्धि इन आंकड़ों में हुई है।

राज्यसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि संक्रमितों में से करीब 200 कर्मचारी राज्यसभा के हैं। बाकी लोकसभा एवं अन्य विभागों से जुड़े बताए जाते हैं। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा ने अपने एक तिहाई कार्मिकों को घर से काम करने की अनुमति दी है। जबकि 50 फीसदी अधिकारियों को घर से काम करने की अनुमति है। ऐसे में बड़ी संख्या में संक्रमण चिंता का विषय है।

गौरतलब है कि एक फरवरी को आम बजट पेश होता है। इसके लिए जनवरी के आखिरी सप्ताह में संसद सत्र शुरू होना चाहिए। हाल में राज्यसभा सभापति एवं लोकसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र के आयोजन और कोरोना की ताजा स्थिति का आकलन किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।