रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बी.ई.ई.) के सहयोग से शुक्रवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता (छ.ग.ईसी.बी.सी.) पर एक दिवसीय का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आलोक कटियार ने अपने विशेष संबोधन में ऊर्जा संरक्षण हेतु भवनों में अतीत से लेकर वर्तमान तक के प्रयासों का प्रासांगिक विवरण प्रस्तुत किया तथा छत्तीसगढ़ ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता (छ.ग.ईसी.बी.सी.) की आवश्यकता के महत्व का उल्लेख किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा विभाग सचिव अंकित आनंद ने क्रेडा के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भवनों में ऊर्जा संरक्षण के संदर्भ में छत्तीसगढ़ राज्य में ई.सी.बी.सी. कोड तथा नियमों के परिपालन हेतु आवश्यक आधारभूत संरचना के संबंध में अपने मत प्रस्तुत किये।

क्रेडा के अधीक्षण अभियंता राजीव ज्ञानी द्वारा छत्तीसगढ़ ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता (छ.ग.ईसी.बी.सी.) के संबंध में अभी तक की गई प्रगति की जानकारी दी। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बी.ई.ई.), नई दिल्ली की अधिकारी मीनल आनंद द्वारा केन्द्र शासन द्वारा अधिसूचित ऊर्जा संरक्षण भवन संहिता व बिल्डिंग स्टार लेबलिंग पर अपना ऑनलाईन प्रस्तुतीकरण किया गया।

See also  Motorola Edge 30 Ultra के लिए Motorola Smart Stylus और Folio Case हुए ऑनलाइन लीक

आशु गुप्ता, ई.सी.बी.सी. सेल क्रेडा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में प्रस्तावित छ.ग.ई.सी.बी.सी. नियम व पालन प्रक्रिया तथा प्रीमा मदान, सीनियर अधिवक्ता, एन.आर.डी.सी. द्वारा ई.सी.बी.सी. के क्रियान्वयन पर देष के अन्य राज्यों में सफलता पूर्वक किये जा रहे ई.सी.बी.सी. प्रक्रियाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण में ऊर्जा संरक्षण प्रदान करने वाले विभिन्न सामग्रीयों का प्रदर्षन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेष के भवन निर्माण से संबंधित विभाग- सूडा, नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग, टाऊन एण्ड कंट्री प्लानिंग, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड, छत्तीसगढ़ पुलिस हाऊसिंग बोर्ड, हूडको, सी.जी.कॉस्ट, आई.आई.एम, नेषनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, आई.आई.टी., डॉ. संजय तिवारी, प्रोफेसर पं. रविषंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी तथा अन्य संस्थानों के प्रतिनिधियों सहित क्रेडा के राजेष त्रिवेदी, मुख्य अभियंता, दिनेष अवस्थी, मुख्य अभियंता, बी.बी.तिवारी, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर