दंतेवाड़ा के सहायक खाद्य अधिकारी सस्पेंड, मंत्री अमरजीत भगत के लिए कहे थे अपशब्द, जानें पूरा मामला

रायपुर/दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के लिए अपशब्द कहने के आरोपों के बाद सहायक खाद्य अधिकारी मनीष चितले को सस्पेंड कर दिया गया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने यह कार्रवाई की है।

मनीष चितले को निलंबित किए जाने पर तत्कालीन व्यवस्था की दृष्टि से सहायक खाद्य अधिकारी कीर्ति कौशिक को दायित्व सौंपे गया। निलंबन अवधि में मनीष चितले का मुख्यालय SDM कार्यालय दंतेवाड़ा निर्धारित किया गया है।

दरअसल, कुआकोंडा इलाके में चार दिन पहले अवैध धान रखे जाने की शिकायत के बाद मामले में विभाग की टीम दबिश देने पहुंची थी। इस बीच विधायक प्रतिनिधि शिवशंकर चौहान और सहायक खाद्य अधिकारी मनीष के बीच बहस हो गई। विधायक प्रतिनिधि ने आरोप लगाए थे कि उन्होंने मंत्री अमरजीत भगत के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। इसकी शिकायत कलेक्टर दीपक सोनी से भी हुई थी।

जिसके बाद कांग्रेस का एक दल कलेक्टर के पास शिकायत लेकर भी पहुंचा था। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि, सहायक खाद्य अधिकारी मनीष चितले को प्रशासनिक कार्यों में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैै।

See also  CG News : रायपुर के रीवा गांव में खुदाई में मिले माघ शासकों के समय के सिक्के, जांच के बाद खुलेंगे राज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।