दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का कोविड से निधन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का कोविड से निधन

टीआरपी डेस्क। दिल्ली में कोरोना का कहर नहीं थम रहा है। कोरोना से आम और खास हर कोई प्रभावित है। रविवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का कोविड संक्रमण के चलते निधन हो गया। यह जानकारी दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्विटर के माध्यम से दी और शोक जताया।

सीएम केजरीवाल ने लिखा, ‘हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पिता का कोविड संक्रमण से निधन हो गया। बेहद दुख है। सत्येंद्र जैन खुद 24 घंटे दिल्ली के लोगों के लिए बिना थके काम कर रहे हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  भारत बनेगा ड्रोन लीडर, पूरा होगा पीएम का संकल्प : ज्योतिरादित्य सिंधिया

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।