दिल्ली के स्कूलों में पुलिस और बम निरोधक दस्ते की जांच।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 11 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने से भारी हड़कंप मच गया है। इन धमकियों में संसद हमले के दोषी अफजल गुरु का जिक्र किया गया है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया है।

धमकी और पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सभी धमकी भरे कॉल और ईमेल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच प्राप्त हुए। दक्षिणी दिल्ली के तीन प्रमुख स्कूलों सहित कुल 11 संस्थानों को निशाना बनाया गया है। सुरक्षा बलों ने तुरंत स्कूलों को खाली कराया और गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। प्राथमिक जांच में इसे दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है।

इन स्कूलों को मिली धमकी

  • लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली कैंट
  • केम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासनपुरी
  • वेंकटेश्वर स्कूल, रोहिणी
  • केम्ब्रिज स्कूल, एनएफसी
  • द इंडियन स्कूल, सादिक नगर
  • सीएम स्कूल, रोहिणी
  • डीटीए स्कूल, आईएनए
  • बाल भारती स्कूल, रोहिणी
  • एयर फोर्स स्कूल, लोदी रोड
  • केआर मंगलंम
  • इंडियन स्कूल

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।