रायपुर। दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर अंबिकापुर और बिलासपुर के एअरपोर्ट के सम्बन्ध में विषेश चर्चा की। सरगुजा के दरिमा में स्थित मां महामाया एअरपोर्ट के लिए इससे पूर्व डीजीसीए (DGCA) द्वारा 67 बिंदुओं के मापदंड पूरा करने का निर्देश दिया गया था और इस पर कार्रवाई लगभग पूर्ण है जिसके पश्चात निरीक्षण होना है।

केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मंत्रालय में यह रिपोर्ट प्रस्तुत होने एवं उसके निराकरण पश्चात हवाई अड्डे के लाइसेंस के निरीक्षण और कमर्शियल फ्लाइट सेवा की कार्यवाही पूरी कर दी जाएगी। इसके साथ ही अम्बिकापुर को रायपुर, बनारस, राँची और दिल्ली से सीधी विमान सेवाएं देने का भी आग्रह किया। बिलासपुर एअरपोर्ट के सम्बन्ध में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में सेना को दी गई ज़मीन को वापस लेकर बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार में इस्तेमाल करने की चर्चा की गई थी। माननीय मंत्री जी से बिलासपुर हवाई अड्डे के विस्तार परियोजना में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया। मुझे भरोसा है कि राज्य और केंद्र के समन्वय से प्रदेश के इन दोनो एअरपोर्ट के कार्य शीघ्र ही पूरे होंगे।

See also  लॉकडाउन में पिता ने नहीं किया नियमों का पालन, बेटे ने दर्ज कराया केस

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।