.नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस का परिचय देने पर मिला प्रमोशन

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने सुकमा जिले के 61 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है। सुकमा जिले में विभिन्न पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने पर उक्त कर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का आदेश जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिसकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी साहस के साथ नक्सलियों से मुकाबला कर रहे हैं। अवस्थी ने बताया कि नक्सल प्रभावित अन्य जिलों में भी अदम्य साहस का परिचय देने वाले पुलिस कर्मियों के लिए शीघ्र ही इसी प्रकार पदोन्नति आदेश जारी किए जाएंगे। पुलिसकर्मियों को निरीक्षक, कमांडर, कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर, सहायक उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

पदोन्नति पाने वालों में बृज लाल, आशीष राजपूत, लखेश केवट,विजय प्रताप, कृष्ण चंद्र, नितेश ठाकुर, विकाश प्रताप, टंकेश्वर लहरे, राकेश सिंह, श्यामनाथ, पुखराज, नवरत्न, सुबोध, वीरेंद्र यदु,सोढ़ी कन्ना, कट्टम राजू,रामू राम, धनराज, विकास सिंह, कट्टम लच्छा, मड़कम, माडवी मुया, सुन्नम समिया, मड़कम राजू, सोयम मुकेश, सोड़ी हड़मा, रतिराम, धारा सिंह, सलवम संकू, सोयम राजेश, गीतेश्वर यादव, बारसे भीमा, सोयम दुला, सोयम एनका, सामनाथ यादव, वीरेंद्र नाग, मड़कम जोगा, सोयम लच्छू, अनीश कुमार, पंडा रमेश, आस मुकेश, माणिकलाल कुरेटी, पोडियम धुरवा, तिलक पोया, रोहित शोरी, मेहतुराम मरकाम, विजय मरकाम, प्रनीत खलको, नारायण सलाम, सराधू नाग, सोयम रमेश, ताती हुंगा, सलीम तिर्की, अखिलेश कोर्राम, अनिल सोरी, मंगलराम, शनि कुर्रे, हरेंद्र यादव, सलवम नागेश, विश्वनाथ यादव और नागेश्वर कोर्राम शामिल हैं।

See also  Ind vs Aus Test : BCCI ने भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का बदला शेड्यूल, अब धर्मशाला में नहीं यहां खेला जाएगा मैच

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें  Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।