टीआरपी। Disabled athletes : पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं रायपुर ’नगर निगम में’ नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के संयुक्त तत्वावधान में 16 वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 28, 29 और 30 जनवरी को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा में होगी। प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य सभी दिव्यांग जनों की छुपी हुई प्रतिभाओं को उभारना है। जो आगे चल कर प्रदेश का नाम रोशन करें।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य हर वर्ग की प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। प्रतियोगिता में 100 मीटर 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर की दौड़ होगी। साथ ही लांग जंप, ऊंची कूद तवा फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक सहित अन्य खेल का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग 8 से 15 वर्ष, जूनियर वर्ग 15 से 20 वर्ष, सीनियर वर्ग 21 वर्ष से ऊपर वर्ग के दिव्यांग जन प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं । 50 अटेंडर टीम मैनेजर 50 ऑफिशियल कोच वालेंटियर सहित सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। प्रतियोगिता के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, सचिव डिकेंस टंडन, प्रशांत सिंह रघुवंशी, सूरज यादव के नेतृत्व में तैयारी चल रही है।

See also  Football World Cup 2026: स्पेन बना नया चैंपियन, मेसी का टूटा दिल

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।