अरविंद केजरीवाल

टीआरपी डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियां सभी पार्टियों ने शुरू कर दी है। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात में बदलाव का ऐलान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमने जो शासन मॉडल पेश किया है वो पंजाब में बेहद सफल रहा।

गुजरात के भरूच में दिल्ली के स्कूलों का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में स्कूलों की स्थिति वास्तव में खराब है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 6,000 सरकारी स्कूल हैं, जिन्हें बंद कर दिया गया है। कई अन्य जर्जर स्थिति में हैं। लाखों बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ है इससे हम इस भविष्य को बदल सकते हैं।

केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में 4 लाख छात्र निजी स्कूलों से दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में स्थानांतरित हो गए, उन्होंने कहा, “दिल्ली में, अमीर और गरीब के बच्चे एक साथ पढ़ रहे हैं। दिल्ली में इस बार 99.7% पास प्रतिशत रहा है। “केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले वाट्सएप पर चला रहे हैं “केजरीवाल के सरकारी स्कूल ख़राब हैं..” मैं गुजरात के सीएम को आमंत्रित करता हूं।आइए, हमारे स्कूल और अस्पताल देखिए. ऐसे ही मत आलोचना करिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।