TRPDESK.देश कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉकडाउन की स्थिति से जूझ रहा है. ऐसे समय पर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में करीब 12 हाथियों के दल ने दस्तक दे दी है. यहां उनकी एंट्री छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की सीमा से होना बताया जा रहा है. हाथियों के अचानक धमक से आप-पास के गांव को भय का माहौल है. इसी बीच पुरगा मझौली गांव में दल ने तीन लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है.
पूरा मामला अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विधानसभा के पुरगा मझौली गांव का है. यहां सुबह ग्रामीण अपने खेत में काम करने गए थे. जहां करीब 12 हाथियों का दल पहुंच गया. इससे पहले ग्रामीण कुछ समझ पाते दल ने एक घंटे में 3 लोगों को रौंद दिया. जिससे दो महिला और एक पुरुष ने मौके पर दम तोड़ दिया. हाथियों का आतंक यही नहीं रुका, ग्रामीणों के फसलों को भी चौपट करते हुए आगे दूसरे गांव की ओर निकल गए.

See also  विजयादशमी के अवसर पर आरएसएस ने राजधानी में किया पथ संचलन

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्रग्राम वन विभाग, राजस्व और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. हाथियों के दल को खदेड़ने विभाग जद्दोजहद कर रहा है. लेकिन अचानक हाथियों धमक और तीन ग्रामीणों की मौत से इलाके के लोग दहशत के माहौल में जीने को आमादा है. कोरोना वायरस से लोग वैसे ही दहशत में है और अब हाथी की वजह से ग्रामीणों को दोहरी समस्या झेलनी पड़ रही है.

बता दें कि यह हाथियों का दल छत्तीसगढ़ में आतंक फैलाने के बाद मध्यप्रदेश पहुंचा हैं. यहां कई लोगों की जान ले चुका हैं. लेकिन वन विभाग इन्हें अपने काबू में आज तक नहीं कर पाई. इन्हें अपने बस में करने के लिए कुमकी हाथियों का सहारा लिया गया, लेकिन वो भी कुछ नहीं कर सकी. अब मध्यप्रदेश में भी हाथियों ने खूनी खेल खेलना शुरु कर दिया है. अब देखना यह होगा कि वन विभाग इन्हें वापस छत्तीसगढ़ भेज पाती या नहीं?

See also  29 अगस्त को होने वाला जनदर्शन स्थगित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।