किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हमला, कार के शीशे टूटे
किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हमला, कार के शीशे टूटे

नई दिल्ली। राजस्थान पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता और प्रवक्ता राकेश टिकैत के काफिले पर हमला हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हमला अलवर जिले में हुआ है और टिकैत की कार के शीशे को तोड़ दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टिकैत को काले झंडे भी दिखाए गए हैं। काफिले पर हमला के बाद राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा है ‘राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर चौराहा, बानसूर रोड़ पर भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा पर हमला किए गए, लोकतंत्र के हत्या की तस्वीरें।

अलवर के हरसोरा गांव जाते समय हुआ हमला

टिकैट के काफिले पर यह हमला उस समय हुआ जब वो अलवर के हरसोरा गांव से बानसूर की ओर जा रहे थे। तभी ततारपुर गांव के आसपास उनके काफिले पर हमला हो गया। टिकैत शुक्रवार को हरसोरा में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे हुए थे।

सभा खत्म होने के बाद वे बूंसर के लिए निकले थे। टिकैत ने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उनकी कार के पिछले हिस्से का शीशा टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ रोड पर नारेबाजी भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।