टीआरपी डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने का फैसला किया है। BCCI ने शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने का निर्देश दिया है। इस फैसले के साथ ही बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को यह भी भरोसा दिया है कि यदि वह किसी अन्य खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर लेना चाहती है, तो इसकी अनुमति दी जाएगी।

यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था, लेकिन नीलामी के दौरान केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चली होड़ के बाद केकेआर ने उन्हें खरीद लिया। इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर इस फैसले को लेकर सवाल उठने लगे।

See also  नामीबियाई राजनयिकों ने किया कलिंगा विश्वविद्यालय का दौरा, छात्रों से शैक्षणिक अनुभवों का लिया जायजा

दरअसल बांग्लादेश से आई खबरों ने भारत में चिंता बढ़ाई है। इन्हीं घटनाओं का हवाला देते हुए भाजपा और शिवसेना के कई नेताओं ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को मौका दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। आलोचना का केंद्र सिर्फ केकेआर ही नहीं, बल्कि टीम के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी बने रहे।

लगातार बढ़ते दबाव और देशभर में चल रही राजनीतिक-सामाजिक चर्चाओं को देखते हुए बीसीसीआई ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि फ्रेंचाइजी यदि चाहे तो खिलाड़ी के विकल्प के तौर पर किसी और को टीम में शामिल कर सकती है।

See also  अजब गजब: क्या आप इस बिना छत और दीवारों वाले होटल के बारे में जानते हैं...

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में कुल सात बांग्लादेशी खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, रकीबुल हसन, मोहम्मद शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान के नाम थे। इन सात में से सिर्फ मुस्तफिजुर रहमान को ही किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदा था।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।