Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल
Horoscope 20 November 2022 : इन राशियों का जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें अपना भविष्यफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-दुर्घटना का योग बन रहा है। चोट लग सकती है। बहुत बड़ी दुर्घटना की बात नहीं कर रहे हैं लेकिन थोड़ा सा समय मध्‍यम है। बहुत बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति दूरी वाली है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यापारिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया रहेगा।

मिथुन-शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है लेकिन प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय के सहयोग से बनी हिंदी फीचर फिल्म “अरण्य” जंगल, ज़मीन और आदिवासी जीवन पर आधारित सशक्त सिनेमा 10 फरवरी को एन माही फ़िल्म्स ओटीटी ऐप पर होगी रिलीज़

कर्क-मन भावुक रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यापार आपका अच्‍छा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य भी करीब-करीब अच्‍छा रहेगा।

सिंह-गृहकलह से बचें। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य आपका ठीक रहेगा। थोड़ा रक्‍तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम-व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी चल रही है।

कन्‍या-पराक्रम रंग लाएगा। यदि कोई व्‍यापारिक शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन चुनें। व्‍यापारिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है।

तुला-धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी लेकिन निवेश करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब सही कही जाएगी।

वृश्चिक-भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु-मानसिक उलझन बनी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। खर्च का तनाव परेशान करेगा आपको। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा।

See also  राज्य शासन का बड़ा फैसला तीन IAS अफसरों का प्रभार बढ़ा

मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। यदि किसी से रुपए-पैसे निकालने हैं। फंसे हुए हैं तो आज का दिन चुनें। निकल जाएंगे। रुका हुआ धन वापस होने के साथ-साथ नए आर्थिक स्रोत भी बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग है।

कुंभ-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी-चाकरी में इजाफा होगा। व्‍यापारिक लाभ मिलेगा। प्रेम और व्‍यापार का भरपूर सहयोग रहेगा।

मीन-भाग्‍य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम बना हुआ है। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापार आपका सही चल रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर