भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के दौरान हॉटस्टार हुआ डाउन, हॉटस्टार ने की पुष्टि

वेब डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ठप पड़ चुकी है। हॉटस्टार न तो मोबाइल फोन पर काम कर रहा और न ही वेब पर। लोग परेशान हैं। क्रिकेट फैंस से लेकर वेबसीरीज, सिनेप्रेमियों को भी परेशानी हो रही है।

ओटीटी और लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) की सेवाएं शुक्रवार ठप्प होने के बाद कई यूजर्स ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई है। यूजर्स को अकाउंट इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स ने ट्विटर पर लॉगिन नहीं होने संबंधी स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने भी डाउन की पुष्टि की है। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।