रायपुर। छत्तीसगढ़ के IFS अधिकारी अरुण प्रसाद पी ने पिछले माह भारतीय वन सेवा से इस्तीफा दे दिया था, जिसे भारत सरकार ने मंजूरी भी दे दी है। इसी के साथ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है।

अरुण प्रसाद ने बीते महीने व्यक्तिगत कारणों का जिक्र के साथ इस्तीफा सौंपा था। जिसके बाद राज्य सरकार ने इस्तीफा स्वीकृति की अनुशंसा कर केन्द्र सरकार को भेजा था। आखिरकार अब भारत सरकार ने भी इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि 2006 बैच के अधिकारी अरुण प्रसाद मूल रूप से तमिलनाडु से हैं, उन्होंने छत्तीसगढ़ में अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत की थी और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव अरुण प्रसाद लंबे समय तक सीएसआईडीसी के एमडी रहे। वन विभाग में वो दंतेवाड़ा, और राजनांदगांव डीएफओ के पद पर काम कर चुके है। पिछली सरकार में वो सीएसआईडीसी के एमडी के साथ ही मंडी बोर्ड के एमडी भी थे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।