रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी आंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में फंड की कमी के कारण बंद कर दी गई ओपन हार्ट सर्जरी के मरीजों को अपने पैसों से दवाईयां और महंगे उपकरण नहीं खरीदने पड़ेंगे। अब राज्य सरकार की डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और बीपीएल वर्ग के मरीजों का निशुल्क उपचार फिर शुरू हो सकेगा। मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 10 करोड़ की बजट राशि की मंजूरी दी गई है।

बता दें कि पिछले चार माह में बजट की कमी के चलते आंबेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट से ओपन हार्ट सर्जरी के 200 से अधिक मरीजों को लौटाए जा चुके हैं। चिकित्सकों का कहना था कि ओपन हार्ट सर्जरी के लिए कई उपकरण बाहर से पैसे देकर मंगाने पड़ते हैं। वेंडरों के करीब एक करोड़ रुपए बकाया होने की वजह से उन्होंने चिकित्सकीय उपकरण देना बंद कर दिया है।

दूर होगा दवा का संकट

बता दें की बजट की कमी से कार्डियोलाजी विभाग में भी दवाओं का संकट लंबे समय से गहराया हुआ था। अस्पताल द्वारा दवाओं की आपूर्ति नहीं होने से मरीजों से मंगानी पड़ती थी। राशि को लेकर विभागाध्यक्ष से लेकर अस्पताल अधीक्षक से राज्य सरकार को पत्र लिखा गया था। जिसके बाद सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन से मरीजों के उपचार के लिए 10 करोड़ की बजट राशि की मंजूरी दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।