टीआरपी डेस्क। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के चट्टान पारा स्थित उस बाड़े को प्रशासन ने आठ महीने बाद ढहा दिया। यह वहीं ठिकाना है जहां मुकेश की हत्या कर शव को छुपाया गया था।

सूत्रों के मुताबिक, राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम दोपहर के समय मौके पर पहुंची। यह वही बाड़ा था जिसे हत्या के बाद क्राइम सीन मानते हुए सील किया गया था। अधिकारियों ने इसे अवैध अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई शुरू की और बुलडोजर की मदद से संरचना को तोड़ दिया गया। पत्रकार संगठनों ने पहले भी आरोपी सुरेश चंद्राकर की संपत्ति पर कार्रवाई की मांग उठाई थी।

मुकेश चंद्राकर की जनवरी को हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने पत्रकार का शव सुरेश चंद्राकर के बाड़े के सेप्टिक टैंक से बरामद किया था। इस मामले में सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके की गिरफ्तारी हो चुकी है और चारों फिलहाल जेल में हैं। SIT ने इस हाई-प्रोफाइल केस में 1000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दायर की है और 72 गवाहों को शामिल किया गया है।

See also  RBI Bank Holiday in July 2025: अगले महीने कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट…

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुकेश की हत्या दो लोगों ने मिलकर की थी, और इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर था। मुकेश ने कुछ दिन पहले सुरेश के निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों को उजागर किया था, जिससे नाराज होकर हत्या की साजिश रची गई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।