टीआररपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सुबह जालबांधा क्षेत्र के मोहंदी गांव स्थित जया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। केमिकल होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा रहा है।

प्रशासन और दमकल की टीम मौके पर
आग लगने की सूचना मिलते ही घुमका पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां जुटी हुई हैं, लेकिन केमिकल की मौजूदगी की वजह से आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन का पूरा ध्यान फिलहाल आग को फैलने से रोकने और किसी भी तरह की जनहानि को टालने पर है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।