टीआरपी डेस्क। गर्म कपड़ों को अगले सीजन के लिए रखने से पहले उनकी सही तरीके से सफाई करना जरूरी होती है। इससे कपड़े सुरक्षित रहते है और अगली सर्दियों में फ्रेश लगते है। ऊनी कपड़ों को धोने में थोड़ी सावधानी जरूरी है, क्योंकि गलत तरीके से धोने पर वे खराब हो सकते हैं। आज हम आपको ऊनी स्वेटर धोने और संभालकर रखने के आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

हमेशा इस्तेमाल करें ठंड़ा पानी

ऊनी कपड़ों को कभी भी गर्म पानी में न धोएं। गर्म पानी से ऊन के रेशे सिकुड़ सकते हैं, जिससे स्वेटर छोटा हो सकता है।

शैम्पू या माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें

तेज डिटर्जेंट ऊनी कपडों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऊनी कपड़ों के लिए बने हल्के लिक्विड डिटर्जेंट या बेबी शैम्पू का उपयोग करना बेहतर रहता है।

ब्रश रगड़ने से बचें

स्वेटर को न तो ब्रश से रगड़ें और न ही मरोड़ें। हल्के हाथ से पानी में डुबोकर गंदगी निकालें।

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ में कोरोना से 1 और मरीज की मौत, इस बीमारी से भी पीड़ित था संक्रमित, AIIMS प्रबंधन ने की पुष्टि

मशीन वॉश में सावधानी बरतें

यदि वॉशिंग मशीन में धोना जरूरी हो, तो ‘वूल’ या ‘जेंटल’ मोड का चयन करें। स्वेटर को उल्टा करके वॉश बैग में डालकर धोएं।

निचोड़ने के बजाय हल्के से दबाएं

पानी निकालने के लिए स्वेटर को मरोड़ें न। उसे तौलिये में लपेटकर हल्के हाथ से दबाएं।

सीधे धूप से बचाएं

ऊनी कपड़ों को हमेशा छांव में और समतल जगह पर फैलाकर सुखाएं। टांगने से स्वेटर का आकार बिगड़ सकता है।

स्टोर करने से पहले अच्छे सुखाएं

अगर कपड़ों में नमी रह जाती तो बदबू या फंगस लग सकता है, इसलिए पूरी तरह अच्छे से सूखने के बाद ही अलमारी में रखें।

एक्स्ट्रा टिप्स

  1. ऊनी कपड़ों के साथ नीम की पत्तियां या लैवेंडर रखें, इससे कीड़े नहीं
    लगते।
  2. लंबे समय तक रखने के लिए स्वेटर को मोड़कर रखें। हैंगर पर टांगने से
    बचें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।