RAJNANDGAON@ADITYA प्रदेश में लगातार जारी लॉक डाउन के बाद भी नक्सल प्रभावित जिलों में माओवादी अपने नापाक मनसूबों में कामयाब हो रहें हैं। शुक्रवार देर रात प्रदेश के राजनांदगांव जिले से नक्सली मुठभेड़ की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है मुठभेड़ के दौरान जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को मार गिराया है वही एक सबइंस्पेक्टर के शहीद होने की खबर भी सामने आई है। साथ ही करीब तीन जवानों की लापता होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार देर रात हुए मुठभेड़ को नक्सलियों ने प्लानिंग के तहत अंजाम दिया है। देर शाम सर्चिंग के दौरान मदनवाड़ा के परधौनी गांव में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ हुई है, जिसमें मदनवाड़ा थाना प्रभारी शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों से सीधे आमना- सामना हुआ और शहीद एसआई श्याम किशोर शर्मा और उनकी टीम ने बेहद वीरता से मुक़ाबला किया, जिसमें चार नक्सलियों के शव मिलने की सूचना भी है।

मिली जानकारी के मुताबिक शर्मा और उनकी टीम ने साहस का परिचय देते हुए नक्सलियों का सामना किया और इसी बीच मदनवाड़ा थाने के प्रभारी सब इंस्पेक्टर के शर्मा शहीद हो गए है। यह भी बताया जा रहा है जवान नक्सलियों द्वारा लगाए एंबुश के भी शिकार हुए है । ख़बरों की माने तो मारे गए नक्सलियों में से एक के पास से AK-47 और तीन अन्य हथियार बरामद हुए हैं। शहीद एसआई एसके शर्मा सरगुजा के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम खाला के निवासी थे।

राजनंदगांव एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं उनके पास से दो एसएलआर एक एके-47 और एक इंसास राइफल बरामद किया गया है। इस समय पुलिस की पार्टी जंगलों में नक्सलियों की तलाश कर रही है रात करीब 9:00 बजे आठ नक्सलियों के मानपुर मोहला क्षेत्र के आसपास होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद मदनवाड़ा के थाना प्रभारी दल के साथ गए हुए थे इस दौरान मुठभेड़ में शहीद हो गए। एसपी ने बताया कि फिलहाल सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित है किसी के भी गायब होने की सूचना को उन्होंने गलत है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।