फ्लोरिडा। कोई किसी से किस हद तक प्यार कर सकता है, इस बात का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। दरअसल, फ्लोरिडा संगीतकार (Florida Musician) प्रिंस मिडनाइट (Prince Midnight) की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें लोग उन्हें और उनके गिटार (Guitar) को देखकर हैरान हैं और उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। कई लोगों को तो प्रिंस के गिटार के पीछे की कहानी सुनकर विश्वास ही नहीं हो रहा है।

बता दें कि फ्लोरिडा के संगीतकार प्रिंस अपने अनोखे ‘हेवी मेटल म्यूजिक’ स्टाइल के लिए काफी लोकप्रिय हैं, इस स्टाइल के कारण उन्हें जो लोकप्रियता मिली है उन सब के पीछे का श्रेय प्रिंस अपने अंकल को देते हैं। लेकिन, कुछ समय पहले उनके अंकल की मौत हो गई, जिससे प्रिंस बेहद दुखी हैं और उन्होंने अपने अकंल को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देने का फैसला किया। जिसके लिए प्रिंस मिडनाइट ने अपने अंकल के कंकाल का इलेक्ट्रिक गिटार बना डाला। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें प्रिंस उस गिटार को बड़ी आसानी से बजाते नजर आ रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।