Source - Google

TRP डेस्क : केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए ताजा फैसले के अनुसा अब गणतंत्र दिवस समारोह हर साल 23 जनवरी से शुरू हुआ करेगा। इससे पहले हर साल गणतंत्र दिवस समारोह 24 जनवरी से शुरु हुआ करता था। जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार का यह फैसला सुभाष चंद्र बोस की जयंती को गणतंत्र दिवस समारोह के उत्सव में सम्मिलित करने के लिए किया गया है। बता दें कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा ही 23 जनवरी, सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत भी की गई थी।

इसके अलावा और भी कई दिवस मनाए जाने की घोषणा हाल ही में केंद्र सरकार द्वाराकी गई है। इनमें से प्रमुख निम्नलिखित हैं :-

  • 14 अगस्त – विभाजन विभिषिका स्मरण दिवस
  • 31 अक्टूबर – राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती)
  • 15 नवंबर – जनजातीय दिवस (बिरसा मुंडा जंयती)
  • 26 नवंबर – संविधान दिवस
  • 26 दिसंबर – वीर बाल दिवस (सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के चार साहबजादों की याद में)

बता दें कि आज शनिवार ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि अब हर साल 16 जनवरी का दिन स्टार्टअप दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।