प्रयागराज । प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। देश विदेश से करोड़ों लोग गंगा में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। अब पाकिस्तानी भी कुंभ में स्नान करेंगे। कराची स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के मुख्य सेवक महंत राम नाथ महाराज सोमवार को अटारी सीमा से भारत पहुंचे।

पाकिस्तान में करीब 20 लाख हिंदू रहते हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपने प्रियजनों की अस्थियों को प्रवाहित करने की आज्ञा मांगी थी। इसके तहत 2022 में पाकिस्तानी हिंदू परिवारों को गंगा में अस्थियां प्रवाहित करने के लिए स्पांसरशिप पॉलिसी लागू की गई थी। इस बार 480 हिंदुओं की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के लिए लाई गई हैं।

480 हिंदुओं की अस्थियां गंगा में करेंगे प्रवाहित


महंत रामनाथ पाकिस्तान में पिछले कुछ सालों में मृत्यु को प्राप्त हुए 480 हिंदुओं की अस्थियां मोक्ष प्राप्ति के लिए भारत लेकर आए हैं। महंत ने बताया कि वह अस्थियों को हरिद्वार में विधि विधान से विसर्जित करने के बाद प्रयागराज में कुंभ स्नान भी करेंगे।

See also  "Yoga and Meditation Session" organized at Kalinga University

इन अस्थियों को गंगाजी में बहाने के लिए मंदिर अथव श्मशानघाट में कलश में सुरक्षित रखा गया था। संबंधित परिवारों की इच्छा थी कि इन अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया जाए ताकि सभी की आत्मा को शांति मिले। भारत सरकार की तरफ से इस कार्य के लिए दो साल पहले ही अनुमति दे दी गई थी।

महंत रामनाथ 2011 और 2016 में भी हिंदुओं की अस्थियों को प्रवाहित करने के लिए भारत ला चुके हैं। इस कार्य के लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से 10 दिन का वीजा दिया गया है।