रायपुर: इंदौर के बाद अब छत्तीसगढ़ से भी महगी कार में लॉक डाउन तोड़ सज़ पाने की खबर सामने आई है। एक युवक ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट में लिखा कि उसने लॉकडाउन का उल्लंघन कर ढाबा से खाना पैक करवाया है। पोस्ट शेयर होते ही बात पुलिस तक पहुंची तो तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित पिंटू ढाबा का है, जहां रविवार को सिविल लाइन निवासी अभिनय सोनी ने खाना लेकर वापस घर जाते समय अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव वीडियो शेयर किया था, जिस पर सोमवार को पुलिस ने धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त आरोपित की कार और मोबाइल जब्त कर ली है।

बता दें कि युवक लॉकडाउन को धता बताकर यह साबित कर रहा था कि उसके लिए इस तरह के नियम कोई मायने नहीं रखते। वह घर से निकला और रास्ते में कार से चलते हुए फेसबुक पर यह बताता रहा कि उसने लॉक डाउन तोड़कर कैसे ढ़ाबे से खाना लाया। उसके फेसबुक लाइव के बाद लोगों की इस पर आपत्तियां उठने लगीं। जैसे पुलिस को इस मामले की खबर लगी, पुलिस सक्रिय हो गई और फिर युवक को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस गिरफ्त में ही उसके फेसबुक पेज पर उसकी गिरफ्तारी को लाइव दिखाया गया और युवक ने भी अपनी लाइव गिरफ्तारी पुलिस कस्टडी में देखी। अब उसके खिलाफ पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

See also  ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक ने कबूला अनवर ढेबर, शोएब ढेबर समेत बड़े कारोबारियों से कनेक्शन! एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी युवा नेत्री भी शामिल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।