RBI Bank Holiday in July 2025: नई दिल्ली। आजकल बैंकों से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। लेकिन, लोन से जुड़े काम, बड़ा कैश जमा करवाना और चेकबुक इश्यू करवाने जैसे कई काम के लिए बैंक जाना जरूरी होता है। ऐसे में आपको छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक ब्रांच जाना चाहिए। इससे आप असुविधा से बच जाएंगे। जुलाई महीने की बात करें, तो अलग-अलग जोन में कुल 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

जुलाई 2025 में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

3 जुलाई 2025: खर्ची पूजा के चलते इस दिन अगरतला जोन में बैंक बंद रहेंगे।
5 जुलाई 2025: गुरु हरगोविंग जी के जन्मदिन के चलते इस दिन जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहंगे।
6 जुलाई 2025: रविवार के चलते इस दिन बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
12 जुलाई 2025: दूसरे शनिवार के चलते इस दिन बैंकों का अवकाश रहेगा।
13 जुलाई 2025: रविवार के चलते इस दिन बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
14 जुलाई 2025: इस दिन बेह दीन्खलाम के चलते शिलॉन्ग जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 जुलाई 2025: हरेला त्योहार के चलते इस दिन देहरादून जोन में बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई 2025: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के चलते इस दिन शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।
19 जुलाई 2025: केर पूजा के चलते इस दिन अगरतला जोन में बैंक बंद रहेंगे।
20 जुलाई 2025: रविवार के चलते इस दिन बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
26 जुलाई 2025: चौथे शनिवार के चलते इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
27 जुलाई 2025: रविवार के चलते इस दिन बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
28 जुलाई 2025: द्रुक्पा त्से-जी के चलते इस दिन गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।