रायपुर। शहर में करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट द्वारा बाहरी लोगों को नौकरी में रखा जा रहा है। जिसके कारण फैक्ट्री के आस-पास के क्षेत्र में अपराध बढ़ चले हैं। आए दिन हो रहे अपराध के कारण आक्रोश में आकर आज क्षेत्र के लोगों ने फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को बाहर निकाल दिया।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में काम लोकल लोगों को दिया जाना चाहिए। बाहरी लोगों को नौकरी पर रखना यहां के लोगों के साथ नाइंसाफी है। साथ ही बाहरी लोग ही आकर हमारे क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। क्षेत्र में महिलाएं भी असुरक्षित हैं।

किसान नेता अनिल दुबे का कहना है स्थानीय लोगों को रोजगार दिए जाने को लेकर अशोक कश्यप द्वारा हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है। इस फैसले के आने तक अभी करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट द्वारा भर्तियों को रोक दिया जाना चाहिए।

किसान नेता अनिल दुबे का कहना है कि महासमुंद जिले में शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। यहां स्थानीय लोगों की भी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने अवैध रूप से बनाई जा रही फैक्ट्री निर्माण का विरोद किया है साथ ही फैक्ट्री के मालिकों निर्णय चौधरी और विमल खेतान के गिरफ्तारी की भी मांग की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।