गुरुवार, 10 सितंबर 2026 गुर, 10 सित |
संस्करण:
Uncategorized

Sarnath Express cancel : रेलवे ने 66 दिनों के लिए सारनाथ एक्सप्रेस को किया रद्द, जानें वजह

Sarnath Express cancel : रेलवे ने 66 दिनों के लिए सारनाथ एक्सप्रेस को किया रद्द, जानें वजह
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। रेलवे ने ठंड के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए सारनाथ एक्सप्रेस को तीन माह में 66 दिन रद्द करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 1 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के बीच विभिन्न तिथियों में दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। इस कारण प्रयागराज, बनारस और छपरा जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर पूर्व रेलवे के अनुसार 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को घने कोहरे की आशंका के चलते कुछ विशेष तिथियों में परिचालन स्थगित किया गया है। निर्धारित तिथियों के अलावा ट्रेन अपनी पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार चलती रहेगी।

छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रद्द तिथियां

दिसंबर: 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31
जनवरी: 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31
फरवरी: 2, 4, 7, 9, 11, 14

दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द तिथियां

दिसंबर: 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30
जनवरी: 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29
फरवरी: 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15