पणजी। जिस रेस्टोरेंट में बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट को ड्रग्स दिए गए थे एनजीटी ने उस रेस्टोरेंट कर्लीज क्लब को ध्वस्त करने का आदेश दे दिया था । इस मामले में बीते दिनों रेस्टोरेंट के मालिक एडविन नुन्स ने ध्वस्तीकरण के विरुद्ध एनजीटी में याचिका दाखिल की थी । कर्लीज क्लब पर आज बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी थी। इस बीच गोवा के कर्लीज क्लब को गिराए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है।

कोर्ट ने यह रोक इस शर्त पर लगाई है कि क्लब में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होंगी। आज सुबह ही इस क्लब को गिराए जाने की कार्रवाई शुरू हुई थी। यह वही क्लब है, जहां पर मौत से कुछ घंटे पहले सोनाली फोगाट ने पार्टी की थी। आरोप है कि इसी क्लब में उन्हें ड्रग्स दी गई थी। गोवा तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण ने तटीय क्षेत्र कानूनों के उल्लंघन के लिए कर्लीज रेस्तरां को ध्वस्त करने का आदेश दिया था।

See also  जी रामजी योजना से ग्रामीणों को देंगे रोजगार और बनाएंगे स्वावलम्बी - शिवराज सिंह चौहान


छह सितंबर को दोबारा दिया गया था गिराने का आदेश
रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स को भी सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें सशर्त जमानत दे दी गई थी। इस मामले में कुल चार गिरफ्तारियां हुईं थीं। अधिकारियों का कहना है कि रेस्तरां को ढहाने का पहला आदेश जीसीजेडएमए द्वारा 2016 में जारी किया गया था, जिसे ‘कर्लीज’ के प्रबंधन ने एनजीटी के समक्ष चुनौती दी थी।

मामले की सुनवाई छह सितंबर को न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एनजीटी पीठ ने की थी। पीठ ने जीसीजेडएमए के आदेश को बरकरार रखा था और रेस्तरां प्रबंधन द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर दिया था।


कर्लीज क्लब एडविन की बहन के नाम पर
गोवा पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस क्लब में सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग दी थी वह क्लब एडविन नहीं बल्कि उनकी बहन लिनेट के नाम पर है। एडविन रूटीन में क्लब को संभालता था। गोवा पुलिस की जांच लिनेट तक पहुंच सकती है।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय मेधावी छात्रों के लिए ‘‘प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2023’’ का आयोजन करने जा रहा है...

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।