ब्रेकिंग: कोयम्बटूर सीट से तमिलनाडु के सुपर स्टार ​​कमल हासन बीजेपी के वनाथी श्रीनिवासन से हारे
ब्रेकिंग: कोयम्बटूर सीट से तमिलनाडु के सुपर स्टार ​​कमल हासन बीजेपी के वनाथी श्रीनिवासन से हारे

कोयम्बटूरर/नई दिल्ली। कोयम्बटूर सीट से तमिलनाडु के सुपर स्टार ​​कमल हासन बीजेपी के वनाथी श्रीनिवासन से चुनाव हार गए हैं। बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव ( Tamil Nadu Election Results 2021 ) में इस बार बड़े-बड़े विकेट गिर गए हैं, जिसको लेकर संबंधित दलों में मंथन को दौर जारी है।

इस बीच भाजपा के वनाथी श्रीनिवासन ( BJP’s Vanathi Srinivasan ) ने कोयम्बटूर (दक्षिण) निर्वाचन क्षेत्र से एमएनएम प्रमुख और अभिनेता कमल हासन ( MNM chief and actor Kamal Haasan ) को हराया है। एक मशहूर अभिनेता होने के साथ ही कमल हासन का एक मजबूत सियासी वजूद भी है। वनाथी 1,500 वोटों से हासन से आगे चल रहे थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मयूरा एस जयकुमार दौड़ में तीसरे स्थान पर थे। परिणाम की घोषणा होनी बाकी है।

See also  बीएसपी बनाएगा 500 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर, पीएम मोदी के आहृवान पर प्रबंधन ने झोंकी ताकत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।