वैक्सीनेशन

रायपुर। प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए तीसरी खेप रायपुर से पहुंच गई है। हैदराबाद से सीधे राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट में करीब डेढ़ लाख वैक्सीन आई हैं। वैक्सीन सभी जिलों में भेजी जाएगी।

वहीं आज से टीकाकरण के तीसरे चरण के तहत 18 से 44 वर्ष के लोंगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले दिन रायपुर में टीकाकरण का कार्य दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। इसके बाद अन्य दिनों में टीकाकरण का कार्य सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। अन्य जिलों में भी वैक्सीन पहुंचने के साथ आज से ही टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

रायपुर निगम के इन केंद्रों में टीकाकरण

रायपुर नगर निगम के अंतर्गत जिला अस्पताल पंडरी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटागांव, गुढ़ियारी और गोगांव शामिल है। बीरगांव नगर निगम के अंतर्गत रावांभाठा में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इसी तरह तिल्दा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरखूट और बंगोली में, अभनपुर विकासखंड के तोरला और परसदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, आरंग विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राखी और रीवा में तथा धरसीवां विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांढर और कुरूद- सिलयारी में बनाए गए हैं।

See also  अशोक चतुर्वेदी को मिला स्टे, हाईकोर्ट ने EOW में दर्ज FIR और प्रारंभिक जांच कार्यवाही पर लगाई रोक

बिरगांव नगर निगम में एक केंद्र तथा हर एक विकासखंड में दो-दो केंद्र बनाए गए हैं। जिले के 18 से 44 आयु वर्ग के अंत्योदय राशन कार्डधारी नागरिक अपने निकटतम केंद्र में जाकर अपना राशनकार्ड तथा आधार या वोटर कार्ड जैसा कोई एक पहचान पत्र दिखाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके लिए किसी पूर्व पंजीयन की जरूरत नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।