सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
Uncategorized

Uttarakhand Chamoli tunnel acciden: उत्तराखंड के चमोली की टनल में बड़ा हादसा, मलबा और पानी भरा, कई मजदूर फंसे

Uttarakhand Chamoli tunnel acciden: उत्तराखंड के चमोली की टनल में बड़ा हादसा, मलबा और पानी भरा, कई मजदूर फंसे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Uttarakhand Chamoli tunnel acciden: चमोली। उत्तराखंड में चमोली जनपद के मायापुर पीपलकोटी में स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम को अचानक मलबा एवं पानी भर गया, जिसके चलते टनल के अंदर काम कर रहे करीब 20 मजदूर फंस गए।

यह घटना गुरुवार शाम लगभग 7:05 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया और रात साढ़े आठ बजे तक 16 मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था, जबकि शेष लोगों की तलाश एवं सुरक्षित रेस्क्यू के लिए अभियान लगातार जारी था।

घायलों को इलाज के लिए गोपेश्वर के जिला अस्पताल में भेजा गया है। अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF, ITBP, सेना एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं मौके पर पहुंच गए थे और राहत एवं बचाव अभियान की लगातार निगरानी करने लगे। टनल में फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया और तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की जानकारी दी। NDRF और उत्तराखंड SDRF की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया है। इसके बाद धामी ने कहा, ‘मैं स्वयं भी अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं और स्थिति की निरंतर जानकारी ले रहा हूं। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है।

विज्ञापन