VIDEO : महिला जनपद सदस्य के पति की चप्पल से पिटाई, पुलिस ने एक पक्ष पर छेड़छाड़ तो दूसरे पर डकैती का मामला किया दर्ज...
VIDEO : महिला जनपद सदस्य के पति की चप्पल से पिटाई, पुलिस ने एक पक्ष पर छेड़छाड़ तो दूसरे पर डकैती का मामला किया दर्ज...

कोरबा। यहां एक जनपद सदस्य के पति पर छेड़छाड़ और जातिगत गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी गई। इस हमले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर जनपद सदस्य दंपत्ति पर छेड़छाड़ तो दूसरे पक्ष के दर्जन भर लोगों के खिलाफ मारपीट और डकैती का जुर्म दर्ज किया है।

जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ था विवाद

कोरबा जिले के दीपका निवासी राजेश कुमार की पत्नी भवानी राठौर जनपद क्षेत्र, नेवसा हरदीबाजार में जनपद सदस्य है। इनके द्वारा हरदीबाजार के भांठापारा में 19 डिसमिल जमीन पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। मगर 10-15 महिला-पुरुषों द्वारा मकान निर्माण को रुकवा दिया गया। सूचना मिलने पर भवानी और राजेश जैसे ही निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचे, पहले से मौजूद लोगों ने घेरकर हाथ-मुक्का, डंडे, चप्पल-जूते से राजेश से मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान राजेश राठौर, भवानी उनका एक रिश्तेदार किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। इसी मारपीट का वीडियो तैयार कर उसे वायरल कर दिया गया।

See also  बिलासा एयरपोर्ट के लिए सेना से जमीन वापस लेने राज्य सरकार ने केंद्र को दिए 90 करोड़

मामले में हुई इस तरह की शिकायत

मारपीट के इस मामले में जनपद सदस्य भवानी राठौर ने यहां के हरदीबाजार चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि हमले के दौरान उसके गले में मौजूद 60 हजार रुपए कीमती सोने का चैन, 12 हजार कीमती मोबाइल, पर्स में रखा 26 हजार 200 रुपए नगद को पर्स सहित लूट लिया गया। भवानी राठौर की रिपोर्ट पर प्रेमा बाई, प्रीति सिदार व 10-15 अन्य के विरुद्ध धारा 294, 323, 395, 506 भादवि के तहत मारपीट और डकैती का जुर्म दर्ज किया गया है।

वहीं इस मामले में आरोपी बनाई गई एक महिला ने लिखित शिकायत हरदीबाजार चौकी प्रभारी को देते हुए आरोप लगाया कि 12 जनवरी को उसके साथ राजेश राठौर एवं भवानी राठौर सोमवारी बाजार दीपका के द्वारा आपसी विवाद के दौरान उसके साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ किया गया। जिस पर राजेश पटेल व भवानी के विरुद्ध धारा 294, 323, 34, 354, 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

See also  आबकारी घोटाला : EOW की 39 परिसरों में एकसाथ की गई छापेमारी में 90 लाख से अधिक की मिली नगदी, अचल संपत्तियों के दस्तावेज समेत अन्य सामग्रियां जब्त

पहले कार्रवाई हुई होती तो…

इस मामले में जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक विवाद की मूल वजह सरकारी जमीन है। जनपद सदस्य द्वारा कराए जा रहे निर्माण की जमीन तो निजी है मगर इसके सामने सरकारी जमीन है। सड़क के किनारे की यह जमीन गांव के लोगों के आने-जाने का मार्ग भी है, जिस पर कब्ज़ा करके निर्माण को बढ़ाए जाने का विरोध हो रहा है। इसकी शिकायत के बाद भी अब तक राजस्व विभाग द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है, जिसका परिणाम यह निकला कि दो पक्षों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, और एक पक्ष के ऊपर डकैती की धारा के तहत जुर्म दर्ज हो गया।

देखें वीडियो :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।