रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कलेक्टर आर भारतीदासन अवकाश पर चले गए हैं जिसके बाद अब सौरभ कुमार प्रभारी कलेक्टर बनाए गए हैं। आईएएस सौरभ कुमार वर्तमान में रायपुर महानगर पालिका निगम के कमिश्नर भी हैं और इसके साथ ही रायपुर कलेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। 2009 बैच के आईएएस सौरभ कुमार अपनी प्रशासनिक सूझबूझ के लिए जाने जाते हैं जिसके कारण उन्हें राजधानी के प्रभारी कलेक्टर के तौर पर चुना गया है। सौरभ का प्रशासनिक रिकॉर्ड भी अच्छा है, लिहाजा रायपुर कलेक्टर के अहम पद के लिए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है।

See also  रायपुर में जनगणना शुरू; घर के बाहर लिखे जा रहे नंबर, आपसे पूछे जाएंगे ये सवाल; देखें पूरी लिस्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।