Widow Women For Compassionate Appointment -हताशा में तालाब में कूदीं, 40 दिन बीत गए
Widow Women For Compassionate Appointment -हताशा में तालाब में कूदीं, 40 दिन बीत गए

विशेष संवादाता, रायपुर

करीब 1 महीने से अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के बैनर तले अनुकम्पा नियुक्ति की मांग पर महिलाएं आंदोलनरत हैं। इस दौरान धरना दे रही विधवा महिलाओं के सब्र का बांध टूट पड़ा। एक महिला ने बूढ़ा तालाब में छलांग लगाने का प्रयास भी किया। धरना स्थल पर धरना दे रहीं महिलाएं अनुकम्पा नियुक्ति की मांग कर रही हैं।

ये वो महिलाएं हैं जिनके पति पंचायत स्तर के स्कूलों में पढ़ा रहे थे। किसी की हादसे में मौत हो गई तो किसी को बीमारी ने छीन लिया। अब इन महिलाओं का कहना है कि पति की जगह सरकारी नौकरी दी जाए। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह उतर चुके समर्थन में अब भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा महिलाएं हताशा में तालाब में छलांग लगाने का प्रयास तक कर चुकी हैं लेकिन भूपेश सरकार उनकी सुनने को तैयार नही।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।